12th साइंस के बाद क्या करे – नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर विकल्प

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

12th साइंस के बाद क्या करे:आपने अक्सर देखा होगा, कि विद्यार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आगे क्या करना है? इसके बारे में सोचते सोचते गहरी सोच में पड़ जाते हैं। लेकिन ऐसा कुछ ज्यादा सोचने की बात नहीं होती है। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेता है। वह विद्यार्थी आगे क्या करना है? इसके बारे में सोचने और निर्णय लेने के लिए सक्षम होता है और कई सारे ऑप्शन होते हैं। जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण करने के पश्चात अपने भविष्य को एक अच्छी राह देने के लिए कर सकता है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात विद्यार्थी के पास कौन कौन से ऑप्शन होते हैं। Career After 12th Science बारे में आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं।

12th साइंस के बाद क्या करे – नौकरी, उच्च शिक्षा एवं बेहतर करियर विकल्प

विद्यार्थी जब 12 वीं कक्षा विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण कर लेता है। तो ज्यादातर लोग यदि 12वीं कक्षा में बायोलॉजी के स्टूडेंट रहे हैं। तो उन लोगों का सपना डॉक्टर बनने का होता है और यदि विद्यार्थी 12वीं कक्षा में मैथमेटिक के स्टूडेंट रहे हैं। तो उन लोगों को इंजीनियर बनना पसंद रहता है। लेकिन इसके अलावा भी बहुत सारे ऑप्शन है। जिन के माध्यम से व्यक्ति अपने करियर को समा सकता है। मेडिकल और इंजीनियरिंग लाइन में जाने के लिए हर कोई विद्यार्थी नहीं सक्षम नहीं होता है। कई विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण कॉलेज की इतनी फीस नहीं दे पाते हैं। तो कई विद्यार्थी पढ़ने में इतने अच्छे नहीं होते हैं, कि मेडिकल और इंजीनियरिंग के लिए इंटरेस्ट एग्जाम को पास कर सकते।तो उन लोगों के लिए और भी कई सारे ऑप्शन है। जिनका जिक्र नीचे निम्नलिखित रुप से किया जा रहा है।

Tips Of Grow Career After 12th Science (12th साइंस के बाद क्या करे) 

मेडिकल ( डॉक्टर)

  • विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा विज्ञान वर्ग के तहत बायोलॉजी से पास की है,या ऐसे कह सकते हैं, कि Biology की 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए मेडिकल लाइन में घुसना सबसे बेहतर और सुनहरा अवसर होता है। ज्यादातर विद्यार्थियों का यही सपना होता है और इसी सपने को लेकर विद्यार्थी दसवीं कक्षा के पश्चात 12वीं में बायोलॉजी सब्जेक्ट का चयन करते हैं। जब विद्यार्थी बायोलॉजी के तहत 12वीं कक्षा पास कर लेते हैं। तो उसके पश्चात विद्यार्थी को एक इंटरेस्ट एग्जाम देना होता है। उस इंटरेस्ट एग्जाम का नाम एआईपीएमटी(AIPMT) है। इसका पूरा नाम ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट होता है।
  • यह परीक्षा विद्यार्थियों को डॉक्टर की पढ़ाई के लिए कॉलेज उपलब्ध करवाने के लिए ली जाती है और इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को भविष्य में डॉक्टर की पढ़ाई, मतलब एमबीबीएस करने के लिए कॉलेज उपलब्ध करवाया जाएगा। विद्यार्थी को एमबीबीएस का कॉलेज नहीं जाता है। तो उसके पश्चात विद्यार्थी को एमबीबीएस की डिग्री लेनी होती है। एमबीबीएस की डिग्री 5.5 साल की होती है।
  • इस डिग्री को लेने के पश्चात विद्यार्थी एमबीबीएस के तहत अपनी इच्छा अनुसार अलग अलग विभाग का चयन करके आगे मास्टर डिग्री ले सकता है। सामान्य तौर पर सभी मास्टर डिग्रींया 2 वर्ष की होती है। जो विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री कर लेता है। उस विद्यार्थी के पास पैसे कमाने के लिए बहुत सारे अवसर बन जाते हैं। सरकारी नौकरी लेने के लिए सरकार द्वारा डॉक्टर की भर्ती निकाली जाती है। उस भर्ती में अपना आवेदन लगाना होता है। अन्यथा प्राइवेट हॉस्पिटल में व्यक्ति अपनी सर्विस लेकर अच्छा पैसा कमा सकता है।

वेटरनरी

  • जो विद्यार्थी एमबीबीएस की डिग्री नहीं ले पाते हैं। उन लोगों के लिए वेटरनरी एक अच्छा मौका होता है। वेटरनरी का मतलब पशुओं का डॉक्टर होता है। वेटरनरी के लिए भी आपको ही प्री एग्जाम से लड़ना होता है। उस प्री एग्जाम से लड़ने के पश्चात आपको वेटरनरी करने के लिए कॉलेज उपलब्ध कराया जाएगा। जब विद्यार्थी का चयन वेटरनरी कॉलेज में हो जाता है। तो उस विद्यार्थी को वेटरनरी की डिग्री लेनी होती है। वेटरनरी की डिग्री लेने के पश्चात सरकार द्वारा वेटरनरी की भर्तियां निकाली जाती है। उस भर्ती में अपना फॉर्म लगाकर गवर्नमेंट नौकरी हासिल कर सकता है। इसके अलावा प्राइवेट वेटरनरी की सर्विस देकर भी पैसा कमा सकता है।

Nursing

  • जो विद्यार्थी एमबीबीएस और वेटरनरी दोनों नहीं कर सकते हैं। उन लोगों के लिए बीएससी नर्सिंग एक अच्छा ऑप्शन है। बीएससी नर्सिंग के लिए एक पहले इंटरेस्ट एग्जाम होता है। उस इंटरेस्ट एग्जाम को देने के बाद आपको नर्सिंग का कॉलेज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा आप प्राइवेट कॉलेज से बीएससी नर्सिंग कर सकते हैं। लेकिन बीएससी नर्सिंग प्राइवेट कॉलेज से करने पर आपको एक्स्ट्रा फीस देनी होगी। बीएससी नर्सिंग का कोर्स 4 बर्ष का होता है। यह कोर्स करने के पश्चात आपको एक डिप्लोमा सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा और उस डिप्लोमा सर्टिफिकेट के मिलने के बाद सरकार द्वारा निकाली जाने वाली नर्सिंग की भर्ती में आप अपना आवेदन लगाकर गवर्नमेंट नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ प्राइवेट हॉस्पिटल में भी अपनी सर्विस देकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

इंजीनियरिंग

  • अब बात उन लोगों की आती है, जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट का चयन किया था। जिन विद्यार्थियों ने मैथमेटिक्स का चयन किया था। उन विद्यार्थियों को भविष्य में इंजीनियर बनने का एक सुनहरा मौका दिया जाता है। इसके लिए Jee Main और Jee Advance के एग्जाम होते हैं। इन इंटरेस्ट एग्जाम में पास होने के पश्चात विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग कॉलेज उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा यदि कोई विद्यार्थी इन एग्जाम को पास नहीं कर पाता है। तो विद्यार्थी प्राइवेट कॉलेज से भी इंजीनियरिंग कर सकता है। इंजीनियरिंग का कोर्स 4 से 5 वर्ष का होता है। यह कोर्स करने के पश्चात विद्यार्थी के पास इंजीनियरिंग लाइन में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका होता है।

एस्ट्रो फिजिक्स

  •  अब यदि वैज्ञानिक तौर पर कोई विद्यार्थी अपने भविष्य को आगे ले जाना जाता है। तो उस विद्यार्थी के लिए एस्ट्रोफिजिक्स एक अच्छा अवसर है। जो लोग ब्रह्मांड के रहस्य और गैलेक्सी में अपनी दिलचस्पी रखते हैं। उन लोगों के लिए एस्ट्रोफिजिक्स एक अच्छा क्षेत्र है। एस्ट्रो फिजिक्स में वैज्ञानिक बनने के लिए विद्यार्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात 3 से 5 वर्ष की एस्ट्रो फिजिक्स की डिग्री लेनी होगी और उस डिग्री को लेने के बाद विद्यार्थी डायरेक्ट नासा और इसरो जैसी रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन से जुड़ सकता है और अपने भविष्य को आगे ले जा सकता है।

Also Read- Career Options After 12th Science In English 

एनवायर्नमेंटल साइंस

  • विद्यार्थी पर्यावरण के मामलों को सुलझाने में रुचि रखते हैं। उन लोगों के लिए इन्वायरमेंट एक अच्छा Option हो सकता है। एनवायरमेंट साइंस डिग्री को लेने के लिए विद्यार्थी को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात इकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट और पॉल्यूशन कंट्रोल इत्यादि विषयों का अध्ययन करना होगा। इन विषयों का अध्ययन करने के पश्चात विद्यार्थियों को डिग्री दे दी जाएगी और इस डिग्री के पश्चात विद्यार्थी भविष्य में आगे आसानी से बढ़ सकता है। विद्यार्थी के पास नए रोजगार के बेहतर ऑप्शन खुल जाएंगे।

डेयरी साइंस

  • डेयरी प्रोडक्शन को लेकर वर्तमान समय में काफी ज्यादा वैकेंसी भी निकल रही है और डेयरी विभाग में विद्यार्थी डेरी साइंस की डिग्री लेकर अपने भविष्य को संवार सकता है। 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात भारती डेयरी साइंस की डिग्री ले सकता है। विद्यार्थी 4 वर्ष की डेरी साइंस की डिग्री लेने के पश्चात इस फील्ड में काम कर सकता है। यदि विद्यार्थी डिप्लोमा लेना चाहता है। तो 2 वर्ष का डिप्लोमा भी उपलब्ध कराया जाता है।

स्पेस, नैनो और अन्य वैज्ञानिक क्षेत्र

  • 12वीं कक्षा किसी भी विद्यार्थी ने विज्ञान वर्ग से उत्तीर्ण की है। तो उस जाति के पास भविष्य में आगे बढ़ने के लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं। स्पेस वैज्ञानिक और नैनो वैज्ञानिक की बात की जाए तो स्पेस और नैनो की डिग्री लेने के 5 विद्यार्थी नासा और इसरो जैसी ऑर्गेनाइजेशन रिसर्च एजेंसी से जुड़ सकता है और भविष्य में आगे बढ़ सकता है।

सामान्य ग्रेजुएशन

  • विद्यार्थी जब 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर लेता है। तो विद्यार्थी के पास सामान्य ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर भविष्य में टीचर बनने का अच्छा मौका दिया जाता है। 12वीं कक्षा करने के पश्चात मैथमेटिक और बायोलॉजी दोनों विद्यार्थियों के लिए बीएससी की डिग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा यदि कोई विद्यार्थी बीएससी के अलावा अन्य डिग्री में रुचि रखता है। तो वह विद्यार्थी आसानी से अन्य कोई भी डिग्री जैसे बीए वगैरह कर सकता है।

सामान्य कंपटीशन एग्जाम

  • जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुका है। उस विद्यार्थी के पास एयरफोर्स X ग्रुप एयरफोर्स Y ग्रुप जैसी भर्तियों में आग लगी लगाने का एक अच्छा मौका होता है। इसके अलावा विज्ञान वर्ग से संबंधित और भी कई सारी भर्तियां जैसे लैब असिस्टेंट इत्यादि की आती है। जिसमें आवेदन लगाकर व्यक्ति सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकता है।

सभी कंपटीशन एग्जाम

  • विज्ञान वर्ग से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने का सबसे बड़ा फायदा लोगों को यह होता है, कि विद्यार्थी विज्ञान वर्ग से संबंधित आने वाले एग्जाम में तो अपने फॉर्म भर सकता है। लेकिन इसके अलावा अन्य जितने भी कंपटीशन एग्जाम आते हैं। उन्मे भी अपना आवेदन लगा सकता है। इसलिए जो भी जल्दी 12 वीं कक्षा विज्ञान वर्ग के पास करता है। वह विद्यार्थी UPSC, पुलिस कांस्टेबल,पटवारी, ग्राम सेवक की इत्यादि में अपना आवेदन लगाकर सरकारी नौकरी हासिल कर सकता है।

Conclusion

जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है और अब यह सोचने के लिए बैठे हैं,कि आगे क्या करना है? तो इस आर्टिकल में मैंने आपको पूरी जानकारी दी है। आज का आर्टिकल पढ़ने के पश्चात आपको बारहवीं कक्षा के बाद क्या करना चाहिए। इसके बारे में आवश्यक जानकारी मिली होगी। आज के आर्टिकल में मैंने 12वीं कक्षा की बात अपने कैरियर को कैसे आगे लेकर जा सकते हैं, Career After 12th Science? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। उम्मीद करता हूं, कि मेरे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित सवाल है। तो वह मुझे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकता है।

Leave a Comment