आपने एक बात अवश्य नोटिस दी होगी, कि ज्यादातर मुख्य Word की फुल फॉर्म अवश्य होती है। इंग्लिश वर्ड का हिंदी अर्थ तो होता ही है। उसके साथ ही साथ इंग्लिश के कई ऐसे महत्वपूर्ण वर्ड है। जिनकी फुल फॉर्म भी होती है। आपने FAQ का नाम अवश्य सुना होगा, यदि आप इंटरनेट से संबंधित थोड़ी बहुत जानकारी रखते हैं। तो इस शब्द को आपने अवश्य सुना होगा। FAQ का क्या मतलब होता है? और इस की फुल फॉर्म क्या है आज हम इस आर्टिकल में FAQ Full Form In Hindi के बारे में बात करने वाले है।
What Is FAQ Full Form In Hindi
आज हम जिस सब की बात कर रहे हैं। इस FAQ का सीधा सा मतलब यह होता है। कि यह एक ऐसे सवालों की लिस्ट है। जो सभी सवाल किसी मुख्य टॉपिक या एक ही विषय पर आधारित होते हैं। FAQ सवाल जिन्हें सामान्य सवाल के रूप में भी जाना जाता है। FAQ फुल फॉर्म के बारे में बात की जाए तो इसका पूरा नाम “बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न” होता है।
FAQ Full Form In Hindi :- बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न।
FAQ Full Form In English :- Frequently Asked Questions.
मुख्य रूप से FAQ का उपयोग कहां होता है
यदि आप इंटरनेट के बारे में थोड़ा बहुत जानते हैं और इंटरनेट पर ब्लॉग पढ़ना पसंद करते हैं। तो आपको FAQ के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी अवश्य होगी। इस प्रकार के सवालों का प्रयोग ब्लॉग वेबसाइट पर आर्टिकल के अंत में किया जाता है।
कई प्रकार के कंपनियां उपयोगकर्ताओं को सुविधा देने के लिए इस प्रकार के सवालों का उपयोग करती है और इस प्रकार के सवाल और इन सवालों के जवाब पब्लिश करके उपयोगकर्ताओं को होने वाली समस्याओं का समाधान प्रदान करवाती है।
मुख्य रूप से FAQ का प्रयोग टेक्निकल सपोर्ट के लिए किया जाता है। आपने कई ऐसे सॉफ्टवेयर देखें होंगे। जिनमें सपोर्ट सेक्शन में FAQ का एक ऑप्शन दिखाई देता है। जहां पर आपको बहुत सारे सवालों के जवाब मिल जाते हैं और इन्हीं सवालों के जवाब के आधार पर ग्राहकों को एप्लीकेशन व सॉफ्टवेयर के उपयोग करने में सहायता मिलती हैं।