SSC GD Salary Job Profile and Promotion

By Birm Gehlot

Updated on:

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

SSC GD Salary:- कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC GD की Vacancy निकाली जाती है। प्रतिवर्ष इस भर्ती कर आयोजन किया जाता है और लाखों उम्मीदवार इस भर्ती के लिए तैयारियां करते हैं। इस भर्ती के लिए तैयारियां करने वाले लोगों में से सिर्फ उन्हीं लोगों को चयनित किया जाता है। जिन्होंने मेहनत और लगन से पढ़ाई और SSC GD की तैयारी की है। जब व्यक्ति का चयन SSC GD पद पर हो जाता है। तो उसके पश्चात व्यक्ति को बेहतरीन बेसिक सैलरी के साथ साथ अन्य प्रकार के कई भत्ते भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में SSC GD Salary, SSC GD Job Profile, SSC GD Job Promotion, SSC GD Job Allowance, SSC GD Salary in Hand, SSC GD Prenks इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाएंगे।

SSC GD Salary-

SSC GD की भर्ती गृह मंत्रालय के जरिए निकाली जाती है। ऐसे कह सकते हैं, कि एसएससी जीडी की भर्ती केंद्र सरकार द्वारा देश के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी होने वाली SSC GD की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को वेतन उपलब्ध कराया जाता है। SSC GD के पद पर कार्यरत व्यक्ति को ₹21700 प्रति महीना से ₹69100 प्रति महीना बेसिक सैलरी के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। जो उम्मीदवार कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन लोगों के लिए एसएससी जीडी की भर्ती एक सुनहरा मौका बन सकता है। ज्यादातर लोग 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात एसएससी जीडी में आवेदन करने में रुचि दिखाते हैं।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई, SSC GD की भर्ती जिसमें जिन उम्मीदवारों का चयन होता है। उन उम्मीदवारों को शुरुआत में ₹21700 की बेसिक सैलरी प्रदान करवाई जाती है। उसके पश्चात उम्मीदवारों का धीरे-धीरे कार्य की वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर प्रमोशन होता है और उसी आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होती है।

SSC GD Job Allowance-

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली SSC GD भर्ती में जिन लोगों का चयन होता है। उन लोगों को बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य प्रकार के कई भत्ते भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। SSC GD पद पर काम करने वाले व्यक्ति को कौन-कौन से बेसिक भत्ते उपलब्ध करवाए जाते हैं। उनकी जानकारी नीचे निम्नलिखित रुप से दी गई है।

  • घर किराया भत्ता:- एसएससी जीडी पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को घर किराया भत्ता के रूप में ₹2538 प्रति महीना दिया जाता है।
  • महंगाई भत्ता:- महंगाई भत्ता हर प्रकार की जॉब पर चयनित उम्मीदवारों को दिया जाता है और इसी प्रकार से एसएससी जीडी पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को भी महंगाई भत्ते के रूप में कुछ पैसे प्रति महीना उपलब्ध कराए जाते हैं। महंगाई भत्ता के रूप में इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को ₹2434 प्रति महीना दिया जाता है।
  • ट्रांसपोर्ट भत्ता:- ट्रांसपोर्ट भत्ता के रूप में इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को ₹1224 प्रति महीने उपलब्ध करवाया जाता है।
  • यातायात भत्ता:- सरकार द्वारा इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को यातायात भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है। यातायात भत्ता के रूप में लोगों को अलग से पैसा दिया जाता है।
  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को मेडिकल इंश्योरेंस उपलब्ध करवाया जाता है।
  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को लाइफ इंश्योरेंस और सुरक्षा भता उपलब्ध कराया जाता है।
SSC GD Job Profile-

जब किसी भी व्यक्ति का चयन SSC GD पद पर होता है। तो उस व्यक्ति को इस पद पर कार्यरत रहते हुए कई प्रकार की जिम्मेदारियों को संभालना होता है। व्यक्ति द्वारा SSC GD पद पर कार्यरत रहते हुए, किन-किन जिम्मेदारियों को संभाला जाता है। उनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • एसएससी जीडी पद पर काम करने वाले व्यक्ति को SHO के अंतर्गत कई प्रकार के काम करने होते हैं और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होता है।
  • भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा पर एसएससी जीडी पद पर कार्यरत व्यक्ति को रक्षा के लिए तैनात किया जाता है और यहां पर तैनात सैनिक को अपने देश के लिए जी जान से नौकरी करनी होती है।
  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को घुसपैठ रोधी गतिविधियों को संभालना होता है। जो लोग सीमा पार करके इधर आने का प्रयास करते हैं। उनके बारे में जानकारी ऑफिसर को पहुंचाना और उन लोगों को रोकना होता है। इसके अलावा सीमा पार से खुफिया जानकारी एकत्रित करने का काम भी इस पद पर कार्यरत व्यक्ति का होता है।

Read Also:- Rajasthan BSTC Refund , BSTC Refund 2022

  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को भारत और चीन की सीमा पर रक्षा के लिए तैनात किया जाता है। गड़बड़ हो जाने की स्थिति में सीमा पर तैनात रहकर पूरा काम संभालना होता है।
  • सीमा उल्लंघन का पता लगाना इस पद पर कार्यरत व्यक्ति का मुख्य काम है और सीमा उल्लंघन रोकथाम के लिए पूरा प्रयास करना भी इन्हीं लोगों का काम होता है।
  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को शांति बनाए रखने और स्थानीय आबादी के बीच सुरक्षा की भावना को बढ़ाना होता है।
  • कई बार देश में आपत्तिजनक आंदोलन और हिंसा के मामलों में SSC GD सैनिकों को तैनात किया जाता है ताकि उस आंदोलन को शांत कर सके।
  • एसएससी जीडी पद पर काम करने वाले व्यक्ति को नई भर्ती में अपनी ड्यूटी देनी होती है। विद्यार्थियों को एसएससी जीडी के नियमों व शर्तों के बारे में बताना होता है।
  • इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को नक्सल सुरक्षा इत्यादि से संबंधित कई प्रकार के मुख्य काम करने होते है।
  • जो व्यक्ति एसएससी जीडी पद पर कार्यरत होता है। उस व्यक्ति को देश की सुरक्षा के लिए हर प्रकार के ऑपरेशन में अपनी ड्यूटी देनी होती है और पूरी जवाबदारी के साथ उस काम को पूरा करना होता है।
SSC GD Promotion-

जब व्यक्ति का चयन SSC GD पद पर हो जाता है। तो उसके पश्चात इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को निरंतर प्रमोशन भी मिलते रहते हैं। जो व्यक्ति इस पद पर कार्यरत होता है। उस व्यक्ति को भविष्य में प्रमोशन दिया जाता है। मतलब ऐसे कह सकते हैं, कि SSC GD पद पर कार्यरत व्यक्ति का भविष्य Growth होने का चांस बहुत अधिक होता है।

  • एसएससी जीडी पद पर कार्यरत व्यक्ति का पहला प्रमोशन जॉइनिंग के 2 साल पश्चात होता है। पहले प्रमोशन के रूप में एसएससी जीडी पद पर कार्यरत व्यक्ति को वरिष्ठ कॉन्स्टेबल पद पर प्रमोट किया जाता है।
  • जब व्यक्ति भरी कांस्टेबल पद पर प्रमोट हो जाता है। तो उसके पश्चात उम्मीदवार को हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोट कर दिया जाता है।
  • अब उम्मीदवार को तीसरा प्रमोशन मिलता है। जिसमें उम्मीदवार का चयन सहायक उप निरीक्षक पद पर होता है।
  • चौथे प्रमोशन के रूप में उम्मीदवार का चयन सहायक निरीक्षक पद के रूप में होता है और उसके पश्चात अंतिम प्रमोशन जिसमें उम्मीदवार का चयन निरीक्षक पद पर कर दिया जाता है।

Read Also:- आरवीयूएनएल एईएन जेईएन भर्ती 2022 , आरवीयूएनएल जेईएन भर्ती 2022

Conclusion-

भारत में SSC GD की भर्ती साल में दो बार अवश्य निकलती है। इसके अलावा आवश्यकता के अनुसार इस पद की भर्ती का आयोजन ऊपर नीचे हो सकता है। देश में गृह मंत्रालय द्वारा इस भर्ती का आयोजन किया जाता है। इस भर्ती का आयोजन होने के पश्चात विद्यार्थियों को पहले फिजिकल परीक्षा देनी होती है और उसके पश्चात लिखित परीक्षा में पास होना होता है। जो विद्यार्थी लिखित और फिजिकल दोनों परीक्षा में पास हो जाता है। तो विद्यार्थी को SSC GD पद पर चयनित कर दिया जाता है।

एसएससी जीडी पद पर कार्यरत व्यक्ति को कई प्रकार की मुख्य जिम्मेदारियों को संभालना होता है। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को बेहतरीन बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य प्रकार के कई भत्ते भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। आज हमने इस आर्टिकल में SSC GD Salary, SSC GD Job Profile, SSC GD Job Promotion, SSC GD Job Allowance, SSC GD Salary in Hand, SSC GD Prenks इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। उम्मीद करता हूं, कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है। तो वह हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकता है।

Author

Birm Gehlot

Hello, I am Birm Gehlot I am Full Time Blogger Content Creator at HelpstudentPoint.com Website. I have 10+ years experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation etc

Related Post

Leave a Comment