भारत में राष्ट्रपति का पद सबसे ऊंचा और प्रमुख पद माना जाता है। लेकिन अगर सरकार की बात की जाए तो सरकार में प्रधानमंत्री का पद सबसे प्रमुख माना जाता है।
भारत के संविधान में प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत व्यक्ति के पास देश की सभी वास्तविक शक्तियां प्राप्त होती है। लेकिन राष्ट्रपति केवल नाम मात्र शक होता है।
प्रधानमंत्री निश्चित समय के लिए होता है। प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत व्यक्ति स्थाई नहीं होता है। निश्चित समय अवधि के पश्चात पुनः चुनाव होते हैं।
लोकसभा चुनाव के अंतर्गत अलग-अलग पार्टियां चुनाव लड़ती है जिस पार्टी का ज्यादा बहुमत होता है। उस पार्टी द्वारा एक प्रधानमंत्री का चयन किया जाता है।
जो व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहता है। उस व्यक्ति पर किसी प्रकार का मुकदमा नहीं हो और वह व्यक्ति सरकार द्वारा दिवालिया घोषित नहीं होना चाहिए।
प्रधानमंत्री किसी भी मंत्री को त्यागपत्र देने या उसे बर्खास्त करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है।