LIC ADO Salary 2022

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

lic ado salary lic development officer salary lic vikas adhikari salary development officer lic salary LIC ADO Salary:- भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी जो कि इंश्योरेंस के सेक्टर में सबसे लोकप्रिय और पुरानी कंपनी है। इस कंपनी में काम करने वाले सभी पदों की भर्तियां रिक्त पदों के हिसाब से निरंतर निकलती रहती है। भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशिक्षु विकास अधिकारी (ADO) पद के लिए आवश्यकता के अनुसार भर्तियां निकाली जाती है। इस पद पर काम करने के लिए हर कोई व्यक्ति सपना देखता है। क्योंकि भारतीय जीवन बीमा निगम में ADO का पद काफी बेहतरीन होता है। इस पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को आकर्षक बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के भत्ते उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को अन्य कई लाभ उपलब्ध कराए जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में LIC ADO Salary, LIC ADO Job Vacancy, LIC ADO Job Profile, LIC ADO Salary In Hand, LIC ADO Salary Deduction, LIC ADO Career Growth & Promotion, LIC ADO Prenks & Allowance इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाने वाले हैं।

LIC ADO Salary-

भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशिक्षु विकास अधिकारी (LIC ADO) पद पर कार्यरत व्यक्ति को बेहतरीन बेसिक सैलरी प्रदान कराई जाती है। भारतीय जीवन बीमा निगम का एक ऊंचा पद है। इस पद पर कार्य करने के लिए हर कोई व्यक्ति सपना देखता है। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की बेसिक सैलरी ₹21865 प्रति महीना से ₹55075 प्रति महीना तक उपलब्ध करवाई जाती है।

  • एलआईसी में जब व्यक्ति की जॉइनिंग प्रशिक्षु विकास अधिकारी (ADO) पद पर होती है। तब व्यक्ति की न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹21865 होती है। उसके पश्चात व्यक्ति की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी अगले 2 वर्षों के लिए 1340 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से होती है और इस बढ़ोतरी के साथ प्रशिक्षु विकास अधिकारी की सैलरी ₹24545 प्रति महीना पहुंच जाती है।
  • अब आगे प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी ₹1580 प्रति साल के हिसाब से अगले 2 वर्षों के लिए होती है। इसी के साथ व्यक्ति की बेसिक सैलरी ₹27705 हो जाती है।
  • इसके पश्चात व्यक्ति की बेसिक सैलरी में ₹1610 प्रति वर्ष के हिसाब से अगले 17 वर्षों के लिए लगातार बढ़ोतरी होती है। इसके पश्चात व्यक्ति की बेसिक सैलरी ₹55075 पहुंच जाती है। जो कि इस पद पर कार्यरत व्यक्ति की अधिकतम बेसिक सैलरी है।
Category Amount
Basic Salary Rs. 21865-55065/-
CCA  3-5% of basic salary
DA 40% of  basic salary
HRA 8 % of  basic salary
Grade Pay

LIC ADO  Salary In Hand 
Category Amount
PF (10% of Basic) 2185 – 5506
NPS (10% of Basic+DA) 10250/-
Income Tax As Per Govt. Norms

 

Total In Hand Salary after Deductions :-  Rs. 36345/- Per month (approx.)

LIC ADO Job Allowance-

भारतीय जीवन बीमा निगम में ADO पद पर काम करने वाले व्यक्ति को बेसिक सैलरी के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के भत्ते उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिनका विवरण नीचे निम्नलिखित रुप से दिया गया है।

  • भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति को महंगाई भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को महंगाई भत्ते के रूप में बेसिक सैलरी का 40% भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा दिया जाता है।
  • जो व्यक्ति प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर एलआईसी में कार्यरत है। उस व्यक्ति को घर किराया भत्ता उपलब्ध कराया जाता है। घर किराया भत्ते के रूप में इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को बेसिक सैलरी का 7% से 9% तक दिया जाता है।
  • प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति को शहर भत्ता भी दिया जाता है। हालांकि यह भता व्यक्ति की जॉब लोकेशन के आधार पर निर्भर करता है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को सिटी भत्ता बेसिक सैलरी का तीन से 5% तक उपलब्ध करवाया जाता है।
  • जो व्यक्ति इस पद पर एलआईसी में काम करता है। उस व्यक्ति को मेडिकल इंश्योरेंस संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अलावा एलआईसी द्वारा फ्री में दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध करवाया जाता है। साथ ही साथ यदि व्यक्ति की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हो जाती है। तो ऐसे में उत्तराधिकारी परिवार को एक स्पेशल भता भी दिया जाता है।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को यात्रा भत्ता और स्टेशनरी भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है।
  • एलआईसी के इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को वाहन लेने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
  • जो व्यक्ति इस पद पर कार्यरत होता है। उस व्यक्ति को कार्य के अनुसार कई प्रकार के उपहार भी दिए जाते हैं।
LIC ADO Job Profile-

भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर काम करने वाले व्यक्ति को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालना होता है। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को कौन-कौन सी जिम्मेदारियां संभालनी होती है। जिसका विवरण नीचे निम्नलिखित रुप से दिया गया है।

  • भारतीय जीवन बीमा निगम ADO का कार्य मार्केटिंग के क्षेत्र में इंप्रूवमेंट लाना होता है और नए व्यवसाय को लेकर बीमा निगम विभाग की दर को बढ़ाना होता है।
  • एलआईसी में इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को एलआईसी द्वारा नियुक्त किए गए Agent को प्रशिक्षण देना और Agent को बीमा बेचने से संबंधित हर प्रकार की समस्या का समाधान करना, उन्हें बीमा बेचने की तकनीक समझाना इत्यादि होता है।
  • प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति को अभिकर्ता की नियमित मीटिंग लेना और उन्हें नए व्यवसाय के लिए उकसाना इस पद पर कार्यरत व्यक्ति का मुख्य काम होता है।
  • इस पद पर काम करने वाला व्यक्ति अपने नीचे नहीं अभिकर्ता का चयन कर सकता है और उस अभिकर्ता को नए बिजनेस के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।
  • प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति का मुख्य काम नए बिजनेस को बढ़ाना और पुराने बीमा को से लेकर हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करना होता है
LIC ADO Career Growth & Promotion-

भारतीय जीवन बीमा निगम में अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफीसर पद पर काम करने वाले व्यक्ति के पास भविष्य ग्रोथ का एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को भारतीय बीमा निगम द्वारा निरंतर प्रमोशन दिया जाता है। जो व्यक्ति इस पद पर कार्यरत होता है। तो उसके पश्चात व्यक्ति का पहला प्रमोशन जॉइनिंग के 2 साल बाद होता है इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति का पहला प्रमोशन होने के पश्चात व्यक्ति का निरंतर प्रमोशन निश्चित अवधि के साथ होता रहता है।

  • सर्वप्रथम व्यक्ति जब अप्रेंटिस डेवलपमेंट ऑफीसर पद पर कार्यरत होता है। उसके पश्चात व्यक्ति को प्रोबेशनरी डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर प्रमोट किया जाता है।
  • व्यक्ति का दूसरा प्रमोशन प्रोबेशनरी डेवलपमेंट ऑफिसर पद से विकास अधिकारी पद पर हो जाता है।
  • विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति का प्रमोशन शाखा सहायक अधिकारी के रूप में होता है।
  • शाखा सहायक अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति का प्रमोशन शाखा अधिकारी के तौर पर किया जाता है।
  • इसके पश्चात शाखा अधिकारी से व्यक्ति को वरिष्ठ शाखा अधिकारी पद पर प्रमोट किया जाता है।
  • वरिष्ठ शाखा अधिकारी पद से व्यक्ति को सहायक संभागीय अधिकारी पद पर पदोन्नत कर दिया जाता है।
  • सहायक संभागीय अधिकारी पद से विभागीय अधिकारी पद पर व्यक्ति को प्रमोट किया जाता है।
  • विभागीय अधिकारी पद से व्यक्ति को वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पद पर प्रमोशन मिलता है।

भारतीय जीवन बीमा निगम में प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत व्यक्ति को भविष्य में निरंतर प्रमोशन मिलते रहते हैं। प्रमोशन का क्रम हमने आपको बता दिया है।

Conclusion-

भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा निरंतर रूप से ADO पद की भर्तियां निकाली जाती है। इस पद पर कार्यरत रहते हुए व्यक्ति को नए बिजनेस को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य करने होते हैं। इसके अलावा जो व्यक्ति प्रशिक्षु विकास अधिकारी पद पर कार्यरत होता है। उस व्यक्ति को New Agent को प्रशिक्षण देना होता हैं। उन्हें नए बिजनेस के लिए प्रोत्साहित करना होता है।

आज हमने इस आर्टिकल में LIC ADO Salary, LIC ADO Job Vacancy, LIC ADO Job Profile, LIC ADO Salary In Hand, LIC ADO Salary Deduction, LIC ADO Career Growth & Promotion, LIC ADO Prenks & Allowance इत्यादि के बारे में संपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। उम्मीद करता हूं, कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित सवाल या कोई सुझाव है। तो वह हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से अवश्य बताएं। हम आपके सवाल का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे।

सभी प्रकार को जॉब्स की सलेरी देखे 
All Type Job Profile  

Leave a Comment