RBI Officer Grade B Salary, Job Profile & Promotion

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

RBI Officer Grade B Salary :- आरबीआई में अलग-अलग पदों की भर्ती निकलती रहती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर देश के उन योग्य उम्मीदवारों को बुलाया जाता है। जो आरबीआई में नौकरी करने के लायक है। मतलब यह है, कि आरबीआई में भर्ती निकलने के बाद चयन की प्रक्रिया काफी कठिन होती है। आरबीआई ग्रेड बी ऑफीसर की बात की जाए, तो इस पद पर कार्यरत व्यक्ति आरबीआई में एक ऊंची पोस्ट पर होते हैं। आज हम इस आर्टिकल में RBI Officer Grade B Salary, RBI Officer Grade B Salary In Hand, RBI Officer Grade B Job Profile, RBI Officer Grade B Allowance, RBI Officer Grade B Job Prenks इन सभी Topic के बारे में बात करेंगे

RBI Officer Grade B Salary के साथ अन्य कई प्रकार के उपलब्ध करवाए जाते हैं। आरबीआई जोकि देश का सबसे बड़ा बैंक है और इसी बैंक के द्वारा करेंसी को छापा जाता है। राष्ट्र कि कई प्रकार के आर्थिक व वित्तीय विकास के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपना डिसीजन लेता है। रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज की दरों का निर्धारण किया जाता है। रिजर्व बैंक से संबंधित सभी सरकारी बैंकों में ब्याज दर आरबीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार ही होती है। आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था का एक वास्तुकार माना जाता है। यह भारत में रहने वाले लोगों के जीवन पर बेहतरीन सकारात्मक प्रभाव डालने की एक महत्वपूर्ण इकाई है।

RBI Officer Grade B Salary

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी पद पर कार्य करने वाले व्यक्ति को बेहतरीन बेसिक सैलरी और अन्य कई प्रकार के सरकारी भत्ते उपलब्ध कराए जाते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जो विद्यार्थी ग्रेड बी पद के लिए चयनित हो जाता है। उस चयनित उम्मीदवार को प्रारंभिक बेसिक सैलरी ₹35150 प्रति महीना उपलब्ध करवाई जाती है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति की अधिकतम बेसिक सैलरी ₹62400 प्रति महीना होती है।

Category Amount
Basic Salary Rs. 35150 – 62400/-
CCA  –
DA 17% of  basic salary
HRA 113 % of  basic salary
Grade Pay

जब व्यक्ति शुरुआत में ग्रेड B पद पर ज्वाइन होता है। तो व्यक्ति की प्रारंभिक सैलरी ₹35150 निर्धारित होती है। उसके बाद व्यक्ति की सैलरी में अगले 9 वर्षों के लिए 1750 रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ोतरी होती है। अब व्यक्ति की बेसिक सैलरी ₹50900 हो जाती है। इसके बाद अगले 2 सालों के लिए व्यक्ति की बेसिक सैलरी में और 1750 रुपए के हिसाब से बढ़ोतरी होती है। इस बढ़ोतरी के बाद व्यक्ति की सैलरी ₹54400 हो जाती है। अंतिम बढ़ोतरी चरण में अगले 4 वर्षों के लिए व्यक्ति की सैलरी में ₹2000 प्रति वर्ष के हिसाब से बढ़ोतरी होती है। अब व्यक्ति की अधिकतम बेसिक सैलरी ₹62400 हो जाती है।

RBI Officer Grade B Salary In Hand 
Category Amount
PF (10% of Basic) 3515 – 6240
NPS (10% of Basic+DA) 13450/-
Income Tax As Per Govt. Norms

 

Total In Hand Salary after Deductions :-  Rs.70500/- Per month (approx.)

RBI Officer Grade B Allowance

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी ऑफीसर को बेसिक सैलरी के साथ साथ कई अन्य भत्ते उपलब्ध कराए जाते हैं। जिनका जिक्र आज हम नीचे कर रहे हैं।

  • घर किराया भत्ता :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को बेसिक सैलरी का 113% मतलब की ₹70000 तक किराया भत्ता उपलब्ध करवाया जाता हैं।
  • चिकित्सा भत्ता :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को ₹4000 प्रति महीना चिकित्सा भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है।
  • वाहन पेट्रोल भत्ता :– पेट्रोल भत्ता के तौर पर इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को महीने में 150 लीटर पेट्रोल के पैसे लिए जाते हैं और फोर व्हीलर गाड़ी के लिए ₹3000 मासिक भत्ता उपलब्ध कराया जाता है।
  • मोबाइल भत्ता :- इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को ₹1200 प्रति महीना मोबाइल भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जाता है।
  • महंगाई भत्ता :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी पद पर कार्यरत ऑफिसर को बेसिक सैलरी का 17% महंगाई भत्ता दिया जाता है।
  • ब्रीफकेस भत्ता :- आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर को ब्रीफकेस भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है। इसके तहत व्यक्ति को 3 साल में एक बार ₹7000 दिए जाते हैं।
RBI Officer Grade B Job Profile
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी ऑफीसर का मुख्य कार्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था सुनिश्चित बनी रहे।
  • आरबीआई ग्रेड बी ऑफीसर को अन्य भी कई प्रकार के उत्तर दायित्व संभालने होते हैं। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को उत्पादक क्षेत्र को तरलता की पर्याप्त आपूर्ति में ध्यान में रखते हुए कार्य करने होते हैं।
  • इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को देश की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार व मुख्य कारक ठहराया जाता है।
  • बैंक द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली कम कीमत और नई प्रौद्योगिकी सेवाओं का उपयोग कराने का उत्तरदायित्व भी इस पद पर कार्यरत व्यक्ति का होता है।
  • करेंसी के मामले में आरबीआई ऑफीसर ग्रेड बी पद पर कार्यरत व्यक्ति सिक्के और मुद्रा को जारी करते हैं। Grade B अधिकारी द्वारा बैंकों तक इस मुद्रा को सर्कुलेट करने का उत्तरदायित्व रहता है।
  • आरबीआई के इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को अधीनस्थ इकाइयों तक मुद्रा के सुचारू संचालन का उत्तरदायित्व रहता है और इसके बारे में इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को समय-समय पर ध्यान रखना होता है।
  • मर्चेंट बैंकिंग कार्य और राज्य व केंद्र सरकार के खातों के प्रबंधन का उत्तरदायित्व भी आरबीआई ग्रेड बी पद पर कार्यरत व्यक्ति के पास होता है।
  • आरबीआई ग्रेड बी जिनकी जिम्मेदारियां देश की वित्तीय स्थिरता बनाए रखना करेंसी को जारी करना। करेंसी का सरकुलेशन करना और सरकारी खातों का प्रबंधन करना इस पद पर कार्यरत व्यक्ति का मुख्य काम होता है।
RBI Officer Grade B Promotion

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस पद पर कार्यरत व्यक्ति को फ्यूचर में प्रमोशन भी मिलते हैं। प्रमोशन के साथ-साथ इस पद पर जो व्यक्ति काम करता है। उस व्यक्ति की बेसिक सैलरी में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है। जो व्यक्ति की जॉइनिंग आरबीआई ग्रेड बी पद पर होती है तो उसके बाद वार्षिक कार्य की रिपोर्ट के आधार पर नौकरी को 2 साल पूरे होने के बाद पहला प्रमोशन किया जाता है। पहला प्रमोशन 2 साल बाद मिलता है। उसके पश्चात नौकरी को 4 साल पूरे होने पर व्यक्ति को दूसरा प्रमोशन दिया जाता है। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कई प्रकार के एग्जाम करवाए जाते हैं। उन परीक्षाओं में पास होकर आप प्रमोट हो सकते हैं। रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई परीक्षाओं में सफल होने के बाद आपका चयन उच्च पोस्ट पर हो जाता है। रिजर्व बैंक ग्रेड बी पद से व्यक्ति गवर्नर की पोस्ट प्रमोशन प्राप्त कर सकता है।

Conclusion

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्रेड बी ऑफीसर को बेहतरीन बेसिक सैलरी साथ में कई अन्य प्रकार के भत्ते उपलब्ध करवाते हैं। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति के फ्यूचर ग्रोथ का चांस भी बहुत अधिक रहता है। इस पद पर कार्यरत व्यक्ति गवर्नर की पोस्ट तक प्रमोशन प्राप्त कर सकता है।

इस आलेख को इंग्लिश पढ़े :- Rajasthan 3rd Grade Teacher Salary
सभी प्रकार को जॉब्स की सलेरी देखे 

आज हमने इस आर्टिकल में RBI Officer Grade B Salary, RBI Officer Grade B Salary In Hand, RBI Officer Grade B Job Profile, RBI Officer Grade B Allowance, RBI Officer Grade B Job Prenks के बारे में बात की है। उम्मीद करता हूं, कि हमारे द्वारा लिखा गया यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल है। तो वह हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकता है।

Leave a Comment