Indira Priyadarshini Award 2021 – राजस्थान में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सत्र 2021-22 से पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बेटियों को दिए जाने वाला पद्माक्षी पुरस्कार अब फिर से इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार के नाम से दिया जाएगा।इस आलेख में Indira Priyadarshini Award 2021 ,राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार 2021 , राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना की पात्रता , इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में देय सुविधाएं , राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना में आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज , पद्माक्षी अवार्ड २०१८ लिस्ट , कैसे इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार के लिए आवेदन करने ,इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजनाआदि की जानकारी दी हू|
इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार 2021 की पात्रता
- 1.) छात्रा ने अपने संवर्ग में कक्षा-8, 10 एवं 12 (कला, विज्ञान, वाणिज्य तीनों संकायों में अलग-अलग) की बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हो अथवा संस्कृत शिक्षा की कक्षा-8, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हो।
- 2.) छात्रा द्वारा उक्त परीक्षाओं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- 3.) बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तुत आवेदनपत्र में छात्रा द्वारा भरा गया जाति/संवर्ग ही अंतिम रूप से मान्य होगा।
- 4.) छात्रा अगली कक्षा में नियमित अध्ययनरत हो।
इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में देय सुविधाएं-
इंदिरा प्रियदर्शिनी योजना के तहत पुरस्कार स्वरूप कक्षा 8 की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिका को 40 हजार रुपए, कक्षा 10 में 75 हजार रुपए तथा 12वीं में 1 लाख रुपए राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। 12वीं एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जाएगी। सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एसबीसी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, बीपीएल एवं निशक्त वर्ग की प्रत्येक जिले में ऐसी बालिकाएं जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, उन्हें यह पुरस्कार अलग-अलग प्रदान किया जाएगा। बालिका को इस पुरस्कार के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
ये पोस्ट भी पढ़े:-
- 1.) मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2021
- 2.) राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना 2021
- 3.) राजस्थान समाज कल्याण छात्रवृत्ति फॉर्म 2021
- 4.) मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना 2021
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना में आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले दस्तावेज-
- 1.) परीक्षा अंकतालिका की प्रति
- 2.) बैंक पासबुक की प्रति
- 3.) नियमित अध्ययनरत का प्रमाणपत्र
- 4.) जाति/श्रेणी का प्रमाणपत्र
- 5.) भामाशाह कार्ड
- 6.) .आधार कार्ड
- 7.) आय प्रमाण पत्र
- 8.) . मूलनिवास
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करने का कार्यालय- संबंधित विद्यालय जिसमे विद्यार्थी अध्ययनरत है।
इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार योजना में आवेदन प्रस्तुत करने के कार्यालय का नाम व पता- संबंधित विद्यालय जिसमे विद्यार्थी अध्ययनरत है।
अब आप इस आलेख को इंग्लिश में पढ़े सकते है:- Indira Priyadarshini Award 2021
इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार 2021 list Download |
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार Form PDF |
राजस्थान पद्माक्षी पुरस्कार ऑफिसियल आधिसुचना |
ऑफिसियल वेबसाइट |