RPSC RAS Salary : RPSC RAS Job Profile, Job Allowance

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

ras salary ras salary in rajasthan ras officer salary salary of ras officer ras salary per month RPSC RAS Salary: राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा विभिन्न पदों पर अलग-अलग वेतनमान प्रदान किया जाता है। राजस्थान सरकार के द्वारा इन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिनमें विभिन्न पदों का विवरण है, और उन पदों के हिसाब से अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा विभिन्न पदों पर सातवें वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को वेतन के अलावा भी विभिन्न प्रकार के लाभ और भत्ते मिलते हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा को आयोजित करने वाला प्राधिकरण है। चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में शामिल किया जाता है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस परीक्षा हेतु विभिन्न पदों पर वेतन निर्धारित करता है। प्रत्येक उम्मीदवार को आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक आरएएस अधिसूचना में आरएएस वेतन और भत्तों का विवरण प्राप्त कर सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत विभिन्न पदों की वेतनमान और भत्तों  के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे जो निम्न प्रकार है-

RPSC RAS Salary

राजस्थान लोक सेवा आयोग में आरएएस वेतन की यदि बात की जाए, तो यह ₹35500 से ₹66000 के मध्य होता है।

RPSC RAS Salary

Category Amount
Basic Salary Rs. 35500-66000/-
CCA  3-5% of basic salary ( 1050-1850)
DA 17% of  basic salary (4500-7000)
HRA 8 % of  basic salary ( 3150-5150)
Grade Pay 5400

RPSC RAS Salary  In Hand

Category Amount
PF (10% of Basic) 3550-6600/-
NPS (10% of Basic+DA) 10500-11500/-
Income Tax As Per Govt. Norms

 

Total In Hand Salary after Deductions :-  Rs.40500-65000/- Per month (approx.)

RPSC RAS Job Allowance:- राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को वेतन के साथ-साथ कई प्रकार के भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं। विभिन्न प्रकार के भत्तों का उल्लेख निम्न प्रकार है-

1 चिकित्सा प्रतिपूर्ति- चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ते की बात की जाए तो, यह कर्मचारियों को प्राप्त प्रमुख भत्ता है। यह सरकार के द्वारा प्रत्येक कर्मचारियों को चिकित्सा उपचार हेतु प्रदान किया जाता है। कर्मचारियों द्वारा भुगतान किए गए चिकित्सा खर्चा को और चिकित्सा में आने वाली लागत का सामना करने के लिए दिया जाता है।

2 फर्नीचर भत्ता- फर्नीचर भत्ता, राजस्थान लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण भत्ता है। यह कर्मचारियों को उनकी नौकरी अवधि के दौरान रहने  व बसने के दौरान लागत को पूरा करने के लिए दिया जाता है।

3 महंगाई भत्ता- राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आरएसपद पर चयनित उम्मीदवारों को को महंगाई भत्ता भी वेतन के अतिरिक्त दिया जाता है। महंगाई भत्ता वह भत्ता होता है जो, किसी भी कर्मचारी को उसके मूल वेतन के अतिरिक्त प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य देश में व्याप्त महंगाई के असर को कम करना होता है। सरकार समय-समय पर इसमें बढ़ोतरी करती रहती है।

4 हाउस रेंट अलाउंस – आरएएस अधिकारियों को हाउस रेंट अलाउंस भी प्रदान किया जाता है। जो कर्मचारियों को  पोस्टिंग के स्थान के पर कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र में आवासीय लागतो का सामना करने के लिए, सातवें वेतन आयोग के बाद प्रदान किया जाता है। इसकी गणना विशेष कर्मचारी की पोस्टिंग के अनुसार की जाती है।

5 यात्रा भत्ता- यात्रा भत्ता व भत्ता होता है, जो कर्मचारियों को नौकरी के दौरान यात्रा करने और होने वाले परिवहन खर्चों की पूर्ति के लिए दिया जाता है।

6 अन्य  प्रतिपूर्ति – अन्य प्रतिपूर्ति से आशय उन भत्तों  से है जो,  कर्मचारियों को उनकी योग्यता, कार्य अनुभव, पोस्टिंग के स्थान के आधार पर प्रदान किया जाता है इसके अतिरिक्त भी अन्य भत्ते आरएएस अधिकारियों को प्रदान किए जाते हैं

  • निवास स्थान-
  • नौकरों-
  • गार्ड-
  • चालक के साथ आधिकारिक सरकारी वाहन-
  • इंटरनेट-
  • राज्य द्वारा भुगतान किया गया टेलीफोन/मोबाइल/ब्रॉडबैंड कनेक्शन/ बिजली बिल-
  • अध्ययन पत्ते
  • पेंशन
  • और भी कई फायदे

RPSC RAS Job Promotion:- राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस अधिकारियों का वेतन उनकी पदोन्नति, पद और कई अन्य कारकों के साथ ही बढ़ता जाता है। पदोन्नति की समय अवधि राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित की जाती है। यदि पहली पदोन्नति की बात की जाए तो यह 9 से 10 साल की सेवा के पश्चात ही प्रदान  की जाती है।

RPSC RAS Job Profile:- आरएएस भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न की जाती है। अधिसूचना के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। चयनित योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। इसके पश्चात भर्ती प्रक्रिया तीन  चरणों में संपन्न की जाती है।  इन सभी चरणों को क्वालीफाई करने के पश्चात उम्मीदवार  को राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न प्रशासनिक पद प्रदान किए जाते हैं। जो निम्न है-

  1. आरपीएससी आरएएस पोस्ट
  2. राजस्थान प्रशासनिक सेवाएं
  3. राजस्थान ग्रामीण विकास सेवाएं
  4. राजस्थान लेखा सेवा
  5. राजस्थान पुलिस सेवा
  6. राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा
  7. राजस्थान पर्यटन सेवा
  8. राजस्थान जेल सेवा
  9. राजस्थान परिवहन सेवा

RPSC RAS Job Work:- राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत उम्मीदवारों को यह जानना आवश्यक है। की राजस्थान में  आरएएस भर्ती होने के पश्चात वे कौन से कर्तव्यों एवं दायित्वों का पालन करेंगे,एवं उनकी क्या जिम्मेदारियां होगी।यहां हम बात करेंगे आरएएस पर चयनित उम्मीदवारों के जॉब प्रोफाइल के बारे में जो निम्न है-

संबंधित विभागों का पर्यवेक्षण- राजस्थान लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आरएएस  पद पर चयनित उम्मीदवारों को,संबंधित विभागों का पर्यवेक्षण, निरीक्षण करना होता है। एवं उन्हें अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है।

कानून के शासन का प्रवर्तन- भर्ती किए गए उम्मीदवारों को कानून के शासन का प्रवर्तन करना होता है। एवं अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है।

सभी को न्याय सुनिश्चित करना- चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के पश्चात दी गई जिम्मेदारियों में से प्रमुख जिम्मेदारी यह है। कि, उन्हें सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना होता है। उनकी यह प्राथमिक जिम्मेदारी होती है। की सभी व्यक्तियों को न्याय दिया जा सके।

सरकारी सम्पदा का प्रबंधन- चयनित उम्मीदवारों का यह दायित्व है। कि वे सरकारी संपदा का प्रबंधन करें और उसकी सुरक्षा करें।

विभिन्न चीजों का आकलन- राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस पद पर चयनित उम्मीदवारों का यह दायित्व एवं कर्तव्य होता है। कि, वे अपने दिए गए कार्यों का सही तरीके से आकलन करें, और व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम हो।

निष्कर्ष:- आज के आर्टिकल में हमने RPSC RAS Salary के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुचाई है। हमें उम्मीद है, की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सवाल है तो वह हमें कमेट में पूछ सकता है।

Read Also: RSMSSB Fireman salary: Fireman Job Profile, Allowance

Leave a Comment