Indian Navy AA Salary : Job Profile And Job Promotion

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

navy aa salary नेवी aa सैलरी indian navy aa salary navy salary per month in india Indian Navy AA Salary: इंडियन नेवी ने ‘x’ ग्रुप के पद Artificer Aprentice (AA) पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने शुरू कर दिए है। भारतीय नेवी विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आवश्यकतानुसार आर्टिफीसर अप्रेंटिस पदों की भर्ती निकाली जाती है इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन भर्ती का आयोजन होने के पश्चात कर सकता है।
इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्तियो के मन में इस पद की सैलेरी, प्रमोशन आदि से सम्बंधित कई सवाल होंगे। इन्ही सवालो के समाधान के लिए हमने इस आर्टिकल में Indian Navy AA Salary , इन्हें मिलने वाले विशेष भत्ते , प्रमोशन , जॉब प्रोफाइल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित कर आपके सामने प्रस्तुत की है। AA की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियो को ये आर्टिकल अंत तक अवश्य पढना चाहिये।

Indian Navy AA Salary-

भारतीय नौसेना में काम करने वाले हैं व्यक्ति की सैलरी की अगर हम बात करें तो भारतीय नौसेना में बहुत सारे पद है और सभी पद पर व्यक्ति को अलग-अलग सैलरी प्रदान करवाई जाती है अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी का निर्धारण किया गया है।
जब व्यक्ति का चयन भारतीय नौसेना के किसी विभग में होता है तब व्यक्ति को प्रोबेशन पीरियड में पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अंतर्गत बेसिक सैलरी प्रदान करवाई जाती है। बेसिक सैलरी के साथ-साथ कई प्रकार के भत्ते भी व्यक्ति को उपलब्ध होते हैं लेकिन इन भत्तों का फायदा व्यक्ति को प्रोबेशन पीरियड पूरा होने के पश्चात मिलता है।

Salary Chart –

Category Amount
Basic Salary Rs. 15400-41200/-
CCA  3-5% of basic salary (462-1236)
DA 6200/-
HRA 8 % of  basic salary ( 1232-3296)
Grade Pay 5400

 

Indian Navy AA Salary Deducation

Category Amount
PF (10% of Basic) 1540-4120/-
NPS (10% of Basic+DA) 7740-10320-
Income Tax As Per Govt. Norms

 

Total In Hand Salary after Deductions :-  Rs. 28500-33500 /- Per month (approx.)

विभिन्न पद अनुसार उनका pay band निम्नलिखित है-

  • अप्रेंटिस – इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को बेसिक सैलरी के रूप में 5200 से 20200 रुपए प्रति महीना वेतन दिया जाता है।
  • आर्टिफिशियर V – जो उम्मीदवार इस पद पर कार्यरत है उस व्यक्ति को बेसिक सैलरी के रूप में प्रति महीना 5200 से 20200 रुपए वेतन दिया जाता है।
  • आर्टिफिशियर 4- इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को भारत के नौसेना विभाग द्वारा प्रति महीना बेसिक सैलरी के रूप में 9300 से 34800 रुपए वेतन दिया जाता है।
  • आर्ट 3 से 1 – जो उम्मीदवार नौसेना विभाग में इस पद पर कार्यरत है उस उम्मीदवार को बेसिक सैलरी के रूप में प्रति महीना 9300 से 34800 रुपए वेतन दिया जाता है।
  • चैफ –  चैफ के पद पर काम करने वाले भारतीय नौसेना विभाग के उम्मीदवार को प्रति महीना बेसिक सैलरी के रूप में 9300 से 34800 रुपए का वेतन मिलता है।
  • एमसीपीओ 2- नौसेना विभाग के इस पद पर काम करने वाले प्रति महीना बेसिक सैलेरी 9300 से 34800 रुपए दी जाती है।
  • एमसीपीओ 1- जो उम्मीदवार इस पद पर कार्यरत रहता है उस उम्मीदवार को बेसिक सैलरी के रूप में 9300 से 34800 रुपए वेतन दिया जाता है।

नियत काल के भीतर इन पदों पर प्रमोशन दिया जाता है तथा अन्य लाभ भी प्रदान करवाया जाता है।
तथा महंगाई भत्ता में संशोधन होने पर स्टाइपेंड में भी बढ़ोतरी होती है जिससे भारतीय नौसेना में प्रमोशन के गुंजाइश बढ़ जाती है। भारतीय नौसेना में 35 वर्ष की नौकरी होने के कारण समय-समय पर वेतन बढ़ोतरी तथा भत्ते एवं सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होती है। एवं केंद्र द्वारा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।

Navy AA Allowances-
  • महंगाई भत्ता – यह भत्ता कर्मिक की बेसिक सैलरी का 17% तक होता है जो कि समय-समय पर संशोधन के साथ बढ़ता है।
  • घर किराया भत्ता – कर्मिक की वर्तमान लोकेशन अनुसार निवास हेतु प्रदान करवाया जाता है यह विभिन्न स्थानों पर अलग अलग होता है जैसे कि मेट्रो सिटीज में अलग तथा अन्य शहरों में अलग।
  • किट मेंटेनेंस भत्ता- यह भत्ता अमित रूप से देय है।
  • अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता- कर्मिक द्वारा अतिरिक्त ड्यूटी करने पर वह इस भत्ते का लाभ उठाता है।
  • जोखिम भत्ता- यह भत्ता कर्मिक के जान जोखिम क्या आधार पर दिया जाता है।

इन भत्तो समय-समय पर संशोधन होता है तथा आवश्यकतानुसार भत्ते भी जोड़े जाते हैं। इस प्रकार भारतीय नौसेना एए मैं चयनित विद्यार्थियों के लिये
एमएसपी – 5200 होता है। एवं एक्स ग्रुप को दिए जाने वाला DA 6200 होता है।

Indian Navy AA Job Profile-
  • इंडियन नेवी में AA के पद के लिए चयन प्रक्रिया में सफल विद्यार्थी पहले प्रोबशन पीरियड अर्थात परिवीक्षा काल से गुजरेंगे। इस अवधि में इन अभ्यर्थियों को अपने पद की ड्यूटी कुशलता से निभाने के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी।
  • नेवी में चयनित व्यक्तियो की ट्रेनिंग INS CHILKA पर होती है। इसके बाद सभी अभ्यर्थी अपनी ब्रह्म के अनुसार विशेषज्ञ ट्रेनिंग के लिए विभिन्न नेवल अकादमी में ट्रेनिंग करते है।
  • Artificer का शाब्दिक अर्थ ही एक कुशल मैकेनिक होता है अतः हम सोच सकते है कि एक Artificer Apprentice का कार्य अपने अंतर्गत कार्य कर रहे Sailors का प्रबंधन करने के साथ ही तकनिकी समस्याओ जैसे पेचीदा मशीनरी का संचालन करना होता है।
  • अपनी विशेषज्ञता के अनुसार AA का कार्य स्टीम संचालित मशीनों , गैस एवं डीज़ल टर्बाइनों , आटोमेटिक हथियारों , गाइडेड मिसाइलों , कंप्यूटर एवं रेडियो उपकरणों का संचालन करना होता है।
  • रैंक में परिवर्तन के साथ ही नेवी के विभिन्न कार्मिको के कार्यो में काफी परिवर्तन होता है। चूँकि AA के पद में पदोन्नति की कई सम्भावनाये होती है अतः एक अभ्यर्थी के कार्य कैरियर में ग्रोथ के साथ बदलते जाते है।
  • AA में चयनित विद्यार्थी नेवी के अंतर्गत कई शैक्षणिक कोर्स के लिए भी पात्र होते है। नेवी द्वारा दिया गया डिप्लोमा भारत के Human Resource Department द्वारा भी मान्य है।
Indian Navy AA Promotion-

भारतीय नौसेना एए की परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को 2 साल के प्रोबेशन पीरियड में एक नियत मन वेतन प्रदान करवाया जाता है। इनके प्रोबेशन पीरियड के समय कोई विशेष भत्ते या कोई विशेष लाभ प्रदान करवाने की सुविधा नहीं है।

  • सर्वप्रथम उम्मीदवार की ट्रेनिंग पूरी होने के पश्चात उम्मीदवार को अप्रेंटिस पद पर कार्यरत किया जाता है जब उम्मीदवार अप्रेंटिस पद पर कार्यरत रहते हुए 2 साल पूरे कर लेता है तो व्यक्ति का पहला प्रमोशन होता है।
  • पहले प्रमोशन के रूप में व्यक्ति को Arificer V, Artificer IV,Artificer III, Artificer II पर प्रमोट किया जाता है इस पद पर कार्यरत रहते हुए व्यक्ति 4 साल पूरे करता है तो उसके पश्चात व्यक्ति को अगला प्रमोशन मिलता है।
  • अगले प्रमोशन के रूप में व्यक्ति को 4 साल पूरे करने के पश्चात व्यक्ति को आर्टिफिशियर 1 पद पर प्रमोट कर दिया जाता है।
  • व्यक्ति को अब अगला प्रमोशन आर्टिफिशियर1 पद पर 2 साल कार्यरत रहने के बाद प्रमोट किया जाता है अगला प्रमोशन जिसमें व्यक्ति को MCPO II – MCPO I पद मिलता है
  • इसके अलावा विद्यार्थी नौसेना विभाग द्वारा निकाली जाने वाली भर्तियों में अपना आवेदन लगाकर डायरेक्ट प्रमोशन ले सकता है।

Read Also:- BSF CONSTABLE SALARY 2022

Conclusion-

भारतीय नौसेना इंडियन मिलिट्री की प्रतिष्ठित ब्रांच है। इसमें काम करना भारत के कई युवाओ के लिए एक लक्ष्य होता है। नेवी में AA के पद की बहुत अच्छी जॉब प्रोफाइल और समाज में देश की रक्षा सेवाओ में काम करने का गौरव इस भर्ती को अभ्यार्तियो के लिए अपना भविष्य संवारने का एक बहुत अच्छा मौका देता है। इसी के साथ इस पद की जबरदस्त सैलेरी एवं भविष्य में कैरियर ग्रोथ की अपार संभावनाओ के कारण इस पद पर नियुक्ति का मौका युवाओ को छोड़ना नही चाहिये।

हम आशा करते है कि हमारे Indian Navy AA Salary आर्टिकल में दी गयी जानकारी आपके लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। और आप इस बार इंडियन नेवी में नियुक्ति पाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। यदि आपको किसी प्रकार की शंका हो तो कमेंट कर अवश्य बताये तथा आगे नयी जानकारी के लिये हमारी वेबसाइट के संपर्क में बने रहे एवं नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट का अवलोकन करते रहे। यदि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको लाभप्रद लगा हो तो इसे अपने साथियो के साथ शेयर करे ताकि वो भी इस आर्टिकल का लाभ उठा सके।

Read Also:-

Leave a Comment