कृषि वैज्ञानिक कैसे बने

By Birm Gehlot

Updated on:

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

कृषि वैज्ञानिक कैसे बने भारत एक कृषि प्रधान देश है यहाँ पर अधिकांश लोग कृषि का कार्य करके अपना जीवन यापन करते है इसके साथ ही भारत में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या है जिससे वर्तमान समय में लगभग युवा वर्ग का ध्यान कृषि के प्रति आकर्षित हुआ है सरकार भी युवाओं को कृषि में सहायता प्रदान करती है यदि आप ग्रामीण परिवेश को अच्छे से समझते है तो आप कृषि वैज्ञानिक के रूप में भारतीय कृषकों की सहायता कर सकते है और इसे एक अच्छे करियर के रूप में चुन सकते है इस पेज पर कृषि वैज्ञानिक बनने के विषय विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है |

साइंटिस्ट बनने के लिए सही समय पर करें लक्ष्य निर्धारित

  • अगर आप एक साइंटिस्ट बनना चाहते हैं तो आपको अपने स्कूल टाइम से ही यह लक्ष्य बनाकर चलना होगा कि आपको एक साइंटिस्ट (वैज्ञानिक) बनना हैं | जब आप एक लक्ष्य बना लेते हैं तो उसे पाना काफी आसान हो जाता हैं | इसका आसान सा उदाहरण यह है कि जब हमें पता ही नहीं होगा कि जाना कहाँ हैं और हम चलते चले जायेंगे तो उसका क्या निष्कर्ष निकलेगा बहुत सारा समय पैसा आदि व्यर्थ करके हम एक दिन उसी जगह पर आ जायेंगें जहाँ से हमने शुरू किया था |
  • ठीक इसके विपरीत हमें जब पता होगा कि हमें जाना कहाँ हैं या हमारा लक्ष्य क्या हैं तो हम सिर्फ उसकी ही ओर आगे बढ़ेंगे और तमाम बाधाओं को पार करके हम अपने लक्ष्य तक जरुर पहुँच जायेंगे | इसलिए दोस्तों सिर्फ साइंटिस्ट बनने के लिए ही नहीं आप अपनी लाइफ में जो भी बनना चाहें उसका एक लक्ष्य जरुर बनायें |

कृषि वैज्ञानिक बनने के लिए जरुरी योग्यता 

  • अब मैं आपको बताता हूँ कि कृषि वैज्ञानिक या एक सफल और बेहतर किसान बनने के लिए जरुरी योग्यता क्या है इसके लिए आपको 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पास कर B.Sc. Agriculture या फिर B.Sc. Agriculture (Honors) की डिग्री हासिल करनी होगी |
  • यह डिग्री, Agriculture, वेटनेरी साइंस, Agricultural Engineering, Forestry, Horticulture, Food Science और होम साइंस में से किसी भी एक विषय में ल सकते हैं. अपनी पढाई पूरी करके आप सीधे खेती और इससे सम्बंधित गतिविधियों से हुडकर कृषि क्षत्र में देश के विकास में अपना अहम् योगदान दे सकते हैं

वैज्ञानिक Scientist बनने के लिए क्या चाहिए 

  • Scientist बनने के लिए आपमें कई सारी खूबियाँ होना चाहिए तभी आप एक सफल वैज्ञानिक बन सकते हैं | आइये जानते हैं विस्तार में कि वे कौन कौन से गुण एवं योग्यता होना चाहिए वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें |
    1) लगन :- सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं जीवन में आप जो भी लक्ष्य प्राप्त करना चाहें आपको उसे पाने की लगन होना चाहियें | यह सबसे जरुरी हैं कि आप जो भी पाना चाहें उसको पाने के लिए आप अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करें | एक वैज्ञानिक बनने के लिए आपमें एक लगन एक जूनून होना चाहियें और वह तब तक होना चाहियें जब तक आप अपनी मंजिल नहीं पा लें |
    2) विज्ञानं में रूचि :- वह छात्र जो बचपन से ही विज्ञानं एवं उससे जुड़े अन्य विषयों में ज्यादा रूचि रखता हो वह व्यक्ति साइंटिस्ट बनने का हक़ रखता हैं | विज्ञानं में रूचि रखने वाले छात्रों के लिए यह एक सही क्षेत्र हो सकता हैं जहाँ से वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं |
    3) प्रैक्टिकल नॉलेज :- एक वैज्ञानिक बनने के लिए यह बेहद जरुरी हैं कि आपमें किताबी ज्ञान की अपेक्षा प्रैक्टिकल नॉलेज ज्यादा हो | आप जो भी सीखें उसका प्रयोग करना ना भूलें |

वैज्ञानिक (scientist) बनने के लिए शैक्षिणिक योग्यता 

  • जैसे MBBS करने के बाद डॉक्टर एवं BE करने के बाद इंजिनियर बन जाते हैं वैसे साइंटिस्ट बनने के लिए कोई विशेष कौर्स नहीं करना होता हैं जिसे करने के बाद साइंटिस्ट बन जाते हैं | साइंटिस्ट बनने के लिए आपको 10th के बाद Physics, Chemistry, biology, Maths एवं English जैसे subject के साथ शुरुआत करना होती हैं | इसके बाद इन्हीं विषयों में उच्च शिक्षा ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन जैसे एमएससी, ऍम फील, पीएचडी, इंजीनियरिंग आदि करके समय समय पर निकलने वाले वैज्ञानिकों के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं |
  • वैज्ञानिक बनने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता हैं आप किसी भी उम्र में आवेदन कर सकते हैं एवं आप किसी और विभाग में रहते हुए भी अपनी रिसर्च आदि को जारी रखते हुए अपनी मंजिल तक पहुँच सकते हैं |

प्रमुख कोर्स 

1) B.Sc. एग्रीकल्चर
2) B.Sc. क्रॉप फिजियोलॉजी
3) M.Sc. एग्रीकल्चर
4) M.Sc. (एग्रीकल्चर बॉटनी/बायोलॉजिकल साइंसेज )
5) MBA इन अग्रि-बिज़नेस मैनेजमेंट
6) डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोसेसिंग
7) डिप्लोमा कोर्स इन एग्रीकल्चर & अलाइड प्रैक्टिसेज
8) सर्टिफिकेट कोर्सेज इन एग्रीकल्चर (एक वर्षीय)
9) सर्टिफिकेट इन एग्रीकल्चर साइंस
10) सर्टिफिकेट कोर्सेज इन फ़ूड एंड बेवरीज सर्विस
11) सर्टिफिकेट कोर्स इन बायो-फ़र्टिलाइज़र प्रोडक्शन

वैज्ञानिकों की सैलरी कितनी होती है 

  • वैज्ञानिकों की जॉब एक A ग्रेड जॉब होती है इसलिए उन्हें शुरुआत से ही काफी अच्छी सैलरी मिलती हैं जो समय और अनुभव के साथ साथ बड़ती जाती हैं | सैलरी के आलावा वैज्ञानिकों को कई सारे भत्ते आदि भी मिलते हैं और सैलरी से ज्यादा सम्मान इस क्षेत्र में हैं |

एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय 

1) कृषि विश्वविद्यालय
2) एंडैंड, कृषि विश्वविद्यालय
3) असम कृषि विश्वविद्यालय (AAU)
4) आचार्य एन.जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय
5) बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU)
6) केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (CAU)
7) केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान
8) विद्या चंद्र कृषि विश्वविद्यालय
9) गोविंद वल्लभ पंत विश्वविद्यालय
10) गुजरात कृषि विश्वविद्यालय
11) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
12) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान
13) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय
14) डॉ.पंजाब राव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय
15) डॉ। यशवंत सिंह परमार बागवानी और वानिकी

Related Useful Article

Author

Birm Gehlot

Hello, I am Birm Gehlot I am Full Time Blogger Content Creator at HelpstudentPoint.com Website. I have 10+ years experience in Digital Marketing and Content Creation in various fields like Govt Job, Exam Syllabus, Career News, Exams Preparation etc

Related Post

Leave a Comment