Ips Officer Kaise Bane

 Join WhatsApp Group
 Join Telegram Channel

एक आईपीएस अधिकारी क्या होता है , आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) कैसे बने , IPS Kya Hota Hai , IPS Kaise Bane in Hindi , Ips Ki Salary Kitni Hoti Hai , Ips Ke Liye Kya Padhe , Information of Ips Officer in Hindi , IPS Kya Hota Hai, Ips Banne Ke Liye Konsa Subject Lena Chahiye , Ips Ki Taiyari Ke Liye Subject , Ips Officer Training , Ips Full Form , IPS Kya Hota Hai

 IPS kya hota hai :-

IPS Exam सिविल सेवा परीक्षा का एक भाग होती है जिसे UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा हर साल आयोजित करवाई जाती है प्रशासनिक पदों की नियुक्ति के लिए UPSC कई तरह की Civil Service Exam आयोजित करवाती है जैसे- IPS, IRS, IAS, IFS इस तरह की परीक्षा को क्लियर करने के बाद ही आप Police Officer बन सकते है।

 IPS Full Form :-

IPS को ( Indian Police Service) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कहा जाता है।

IPS Full Form In Hindi :-

IPS को हिन्दी में भारतीय पुलिस सेवा( Indian Police Service)  (IPS) कहा जाता है।

 IPS के लिए शैक्षणिक योग्यता :-

यदि आपने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है तो आप इस परीक्षा में बैठ सकते है अंतिम वर्ष (Final Year) के स्टूडेंट्स भी इस परीक्षा में बैठ सकते है।

 IPS salary :-

आईपीएस की सैलरी पद के हिसाब से अलग-अलग होती है जो आपको आगे बताई गयी है:

Deputy Superintendent Of Police – 15,600-39,100 (Grade Pay Of 5,400)

Additional Superintendent Of Police – 15,600-39,000 (Grade Pay 6,600)

Superintendent Of Police – 15,600-39,000 (Grade Pay 7,600)

Senior Superintendent Of Police – 15,600-39,100 (Grade Pay 8,700)

Deputy Inspector General Of Police – 37,400-67,0000 (Grade Pay 8,900)

Inspector General Of Police/Joint Commissioner Of Police – 37,400-67,000 (Grade Pay 10,000)

Additional Director General Of Police – 37,400-67,000 (Grade Pay 12,000)

Director General Of Police – 80,000 (No Grade Payment)

इसके अलावा भी सरकार की तरफ से कई सारे Benefits एक IPS Officer को मिलते है।

 IPS के लिए शारीरिक योग्यता :-

आईपीएस की परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवार के पास निचे बताई गयी शारीरिक योग्यताएं होनी चाहिए है-

  IPS Ke Liye Height (लम्बाई):- 

इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए पुरुष की लम्बाई 165 सेमी होना चाहिए, जबकि SC/ST पुरुष उम्मीदवारों के लिए लम्बाई 160 सेमी है। महिलाओं की लम्बाई 150 सेमी होना चाहिए, जबकि SC/ST महिला उम्मीदवारों के लिए लम्बाई 160 सेमी है।

 Chest (छाती):- 

IPS के लिए पुरुष उम्मीदवारों की छाती कम से कम 84 सेमी होना चाहिए वही महिला उम्मीदवार के लिए छाती 79 सेमी है।

 Eye Sight (नेत्र दृष्टि):- 

स्वस्थ आंखों का विजन 6/6 या 6/9 होना चाहिए और कमजोर आंखों का विजन 6/12 और 6/9 होना चाहिए।

 IPS चयन प्रक्रिया :-

जैसा की हमने आपको बताया था कि, IPS Exam UPSC के द्वारा आयोजित करवाई जाती है, UPSC दो भागों में IPS की परीक्षा लेती है जो की इस प्रकार है:-

 Preliminary Exam (प्रारंभिक परीक्षा):- 

प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते है, इस एग्जाम में 2 पेपर होते है और दोनों ही पेपर 200-200 अंकों के होते है इस एग्जाम को क्लियर करने के बाद ही आप मुख्य परीक्षा (Main Exam) में बैठ सकते है प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाते है हालांकि, अंग्रेजी भाषा की Comprehension Skills से संबंधित प्रश्न केवल अंग्रेजी में प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक पेपर के लिए ब्लाइंड (नेत्रहीन) उम्मीदवारों को 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

 मुख्य परीक्षा (Main Exam):- 

मुख्य परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा से जटिल होती है इसमें लिखित परीक्षा के साथ ही साक्षात्कार (Interview) भी लिया जाता है। मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते है।

 साक्षात्कार (Interview):- 

प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा को क्लियर करने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, इंटरव्यू एक पेनल के द्वारा लिया जाता है जिसकी अवधि तकरीबन 40 से 45 मिनट की होती है। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद ही आपको IPS Ki Training पर भेजा जाता है और उम्मीदवार के कुछ वेरिफिकेशन करने के बाद उसे पोस्ट पर नियुक्त कर दिया जाता है।

IPS सिलेबस :-

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नेसिविल सेवा मुख्य परीक्षा के पैटर्न को 2015 से संशोधित किया है। वर्तमान में, 7 + 2 = 9 पेपर हैं। प्रत्येक पेपर वर्णनात्मक प्रकार का है। दो क्वालीफाइंग पेपर हैं – कोई भी भारतीय भाषा व अंग्रेजी, प्रत्येक के 300 अंक हैं। किसी भी तरह, ये अंक मुख्य परीक्षा में नहीं गिने जाते हैं। अभ्यर्थी अंग्रेजी में या संविधान की आठवीं अनुसूची से किसी भी एक भाषा को परीक्षा लिखने के माध्यम के रूप में चुन सकते हैं। IAS परिक्षा का पाठ्यक्रम बहुत ही विस्तृत एंव व्यापक है –

क्र. सं. विषय विभाजन पाठ्यक्रम विवरण
1 इतिहास

भारत का इतिहास

और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

प्राचीन भारतीय इतिहास

मध्यकालीन भारतीय इतिहास

आधुनिक भारतीय इतिहास

 

2 भूगोल

भारत एंव विशव भूगोल

प्राकृतिक भूगोल

मानवीय भूगोल

आर्थिक भूगोल

3 भारतीय राज्यतंत्र और शासन भरतीय संविधान

राजनैतिक प्रणाली

पंचायती राज

लोक नीति

अधिकारों सम्बंधी मुद्दे आदि

4 अर्थव्यवस्था

आर्थिक एंव सामाजिक विकास

सतत् विकास

गरीबी समावेशन

जंसंख्यिकी

सामाजिक क्षेत्र में की गई पहल आदि

5 पर्यावरण और पारिस्थितिकीय

पर्यावरण और पारिस्थितिकी के सिद्धांत

जेव-विविधता और मौसम परिवर्तन

सामान्य सिद्धांत सम्बंधी सामान्य मुद्दे

विभिन्न शिखर सम्मेलन

6 सामान्य विज्ञान

भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और प्रौद्योगिकी

सामान्य सिद्धांत

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम विकास

7 सामयिक घटनाएं

इस में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के सभी घटनाएं शामिल हैं

सामयिकी

करंट अफेयर्स विश्लेषण

सभी आयामों के साथ करंट अफेयर्स

 IAS प्रीलिम्स पेपर 1 का पाठ्यक्रम – (200 अंक)

अवधि: दो घंटे

  1. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाएं
  2. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  3. भारत एंव विश्व भूगोल – भारत और दुनिया का प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
  4. भारतीय राजतंत्र और शासन – संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकारों के मुद्दे आदि
  5. आर्थिक एंव सामाजिक विकास, सतत टिकने वाला विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहलें आदि
  6. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य/ज्वलंत मुद्दे
  7. सामान्य विज्ञान

 IAS प्रीलिम्स पेपर 2 का पाठ्यक्रम – (200 अंक)

  अवधि: दो घंटे  (यह केवल क्वालीफाइंग पेपर है जिसमें 33% अंक की जरूरत है)

  1. बोधगम्यता
  2. संचार कौशल सहित अंतर व्यक्तिक कौशल सहित
  3. तार्किक कौशल एंव विश्लेषणात्मक क्षमता
  4. निर्णय लेना और समस्या समाधान
  5. सामान्य मानसिक योग्यता
  6. आधारभूत संख्यात्मक योग्यता, संख्याएँ और उनमें आपसी-संबंध आदि (दसवीं कक्षा के स्तर का), डेटा इंटरप्रिटेशन चार्ट, ग्राफ, टेबल, डेटा पर्याप्तता आदि – (दसवीं कक्षा के स्तर का)।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में विषयों का बँटवारा अनिवार्य एवं वैकल्पिक विषयों  के रूप में किया गया है।

अनिवार्य विषयों में निबंध, सामान्य अध्ययन के चार प्रश्नपत्र, अंग्रेजी भाषा (क्वालिफाइंग) एवं हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा (क्वालिफाइंग) तथा वैकल्पिक विषय के अंतर्गत विज्ञप्ति में दिये गए विषयों में से अभ्यर्थी द्वारा चयनित कोई एक वैकल्पिक विषय शामिल है।

मुख्य परीक्षा की वर्तमान प्रणाली इस प्रकार है-

प्रश्नपत्र-1 निबंध 250 अंक
प्रश्नपत्र-2 सामान्य अध्ययन-1: (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल तथा समाज) 250 अंक
प्रश्नपत्र-3 सामान्य अध्ययन-2: (शासन व्यवस्था, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध) 250 अंक
प्रश्नपत्र-4 सामान्य अध्ययन-3: (प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा- प्रबंधन) 250 अंक
प्रश्नपत्र-5 सामान्य अध्ययन-4: (नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा और अभिवृत्ति) 250 अंक
प्रश्नपत्र-6 वैकल्पिक विषय- प्रश्नपत्र-1 250 अंक
प्रश्नपत्र-7 वैकल्पिक विषय- प्रश्नपत्र-2 250 अंक
प्रश्नपत्र-‘क’ क्वालिफाइंग-1  अंग्रेज़ी भाषा 300 अंक**
प्रश्नपत्र-‘ख’ क्वालिफाइंग-2 हिंदी या संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कोई भाषा 300 अंक**
उप-योग (लिखित परीक्षा) 1750 अंक
व्यक्तित्व परीक्षण 275 अंक
कुल योग 2025 अंक

 निष्कर्ष –

आज की हमारी इस पोस्ट ( IPS क्या होता है ) के माध्यम से आपने यह जान लिया होगा कि IPS क्या होता है और आप भी किस प्रकार आईएस की तैयारी कर सकते है , अगर IPS से रिलेटेड और कोई सवाल हो तो आप नीचे comment box में लिखकर पूछ सकते है | हमारी टीम द्वारा आपकी हर सम्भव् सहायता की जाएगी |  धन्याद!

Related Useful Article

10 thoughts on “Ips Officer Kaise Bane”

  1. IPS banne ke liye 10th mein kaise taiyari karni padti hai aur aur 10th mein kitne percent laane padte Hain IPS banne ke liye aur 11th se kaun sa subject Le agar humko IPS banna hai to isliye hamari help Karen humko nahin pata ki Ham kaun sa subject Le 10th ke bad 11th mein 11th mein kaun sa subject nahin ki IPS ka exam pass kar sakte hain

    Reply

Leave a Comment